Vacant Post in Primary & Middle Schools.प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में रिक्त पदों की जानकारी।
"MP Education Portal Adhyapak Transfer Update"
Vacant Post in Primary & Middle Schools.प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में रिक्त पदों की जानकारी।
Adhyapak Samavarg Online Transfer.
अध्यापक संवर्ग ऑनलाइन अन्तर्निकाय संविलियन / म्यूच्यूअल ट्रांसफर. अधिक जानकारी के लिए पहले आपको सम्बन्धित शाला का DISE Code सर्च करना होगा उसके बाद रिक्तियों की जानकारी।
अध्यापक संवर्ग के अंतर्गत ऑनलाइन संविलियन की प्रक्रिया चल रही है। High School एवं Higher Secondary स्कूलों में कार्यरत अध्यापक संवर्ग के लिए ऑनलाइन अन्तर्निकाय संविलियन हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होकर वर्तमान में सम्बन्धित निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की कार्यवाही DEO कार्यालय द्वारा की जा रही है।
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की जानकारी:
Middle एवं Primary शालाओं में कार्यरत अध्यापकों के अन्तर्निकाय संविलियन / Mutual Transfer के आवेदन की प्रक्रिया 3 नवम्बर 2017 से प्रारम्भ होना है। Education Portal पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में रिक्त पदों के अपडेशन का कार्य भी चल रहा है। Education Portal पर PS/MS के रिक्त पदों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है, पोर्टल पर दी गई लिंक से आप आसानी से रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए डायरेक्ट लिंक पोस्ट में आगे दी गई है।
- प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की जानकारी :
Primary एवं Middle Schools के रिक्त पदों की जानकारी देखने की लिंक आगे दी जा रही है। आपको रिक्त पदों की जानकारी हेतु सबंधित स्कूल DISE Code दर्ज करना होगा। इसप्रकार आप डाइस कोड के आधार पर शाला में रिक्त पदों की स्थिति जान सकते हैं।
- School DISE Code kaise search kare ?
शाला डाइस कोड के आधार पर ही आप रिक्त पदों की डिटेल जान सकेंगे, इसलिए आपको हम यहाँ डाइस कोड सर्च करने की जानकारी भी दे रहे हैं। School का DISE Code जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें, जहाँ आपको शाला के नाम (स्थान) के 4 लेटर लिखना है तथा जिला सिलेक्ट कर खोजे पर क्लिक करना है।
डाइस कोड मालूम कर लेने के बाद इसके आधार पर सम्बन्धित शाला में रिक्त पदों की जानकारी देखी जा सकती है।
Education Portal पर PS/MS शालाओं में रिक्त पदों के सम्बंध में निम्न स्पष्टीकरण दिया गया है -
- प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं मे स्वीक्रत एवं रिक्त पदों की स्थिति उपरोक्त रिक्तियाँ प्रावधानित होकर परिवर्तनशील है.
- PS/ MS की रिक्तियां पोर्टल पर शो की जाना है जिसमे निम्न मेसेज प्रकाशित कराया जाए.
- ट्राइबल ब्लाक की रिक्तियां TANTATIVE है क्योंकि इन विकासखंडों में युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही संपन्न नहीं हुई है.
- उपरोक्त रिक्तियां परिवर्तनशील है , युक्तियुक्तकरण के पश्चात कुछ परिवर्तन होगा.
- आश्रम शाला / उर्दुशाला/ इंग्लिश मीडियम शाला / सामाजिक न्याय विभाग की शाला में रिक्तियां दिखाई जायेंगी परन्तु इनमे किसी की पदस्थापना नहीं की जाएगी अतः विकल्प नहीं भरे जाएँ.
रिक्तियां देखने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए –

Post a Comment